फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Piyush dance competition incinerate

डांस प्रतियोगिता में पीयूष का जलवा

Wed, 17 Feb 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/शक्तिफार्म।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/शक्तिफार्म। Updated Wed, 17 Feb 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
Piyush dance competition incinerate

गोविंदनगर में कालीपूजा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता में सितारगंज के पीयूष ने बेहतरीन डांस की प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार में एलइडी टीवी जीता। ग्राम प्रधान सुबल मंडल, बीडीसी प्रभाकर राय और मेला कमेटी अध्यक्ष वैद्यनाथ राय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


तीन दिन तक चली रंगारंग डांस प्रतियोगिता में सितारगंज, खटीमा, रुद्रपुर, चोरगलिया, लालकुआं आदि जगहों के करीब 50 कलाकारों ने जलवा बिखेर कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इनमें से चुने गए 20 कलाकारों ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन


निर्णायक राकेश बिष्ट और सूरज सिंह ने ग्रुप डांस में सितारगंज को प्रथम, रुद्रपुर को द्वितीय और लालकुआं को तृतीय, जबकि एकल डांस में पीयूष को प्रथम, विवेक को द्वितीय और संदीप को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जयंत मंडल और प्रकाश मंडल ने किया।

इस मौके पर किशोर सरकार, उत्तम हालदार, लक्ष्मी मंडल, अशोक अधिकारी, संजय तरफदार, पंकज सरकार, तापस मंडल, अनिमा हालदार, पंचानन मंडल, नकुल बख्शी, गणेश राय, चंदन शील, मिथुन राय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed