{"_id":"67e452ee62e3e4b5410da6e7","slug":"physicians-will-serve-in-government-hospitals-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-124876-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में सेवा देंगे फिजीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में सेवा देंगे फिजीशियन
Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में कई वर्षों से रिक्त चल रहे फिजीशियन के पद पर डॉक्टर की निशुल्क तैनाती की गई है। फिजीशियन डॉ. ईश्वर पैगिया रोजाना अस्पताल में दो घंटे निशुल्क सेवा देकर मरीजों को देखेंगे। महापौर दीपक बाली ने चुनाव के दौरान काशीपुर को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया था।
इसी संकल्प के तहत उन्होंने फिजिशियन डॉ. ईश्वर पैगिया को राजकीय चिकित्सालय में अपनी निशुल्क सेवा देने के लिए प्रोत्साहित किया। मेयर बाली ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर डॉ. पैगिया को चिकित्सालय के अधीक्षक की ओर से नियुक्ति पत्र देकर अस्पताल में उनकी सेवाओं का आरंभ कराया।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव कुमार गांधी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहां भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, मुकेश चावला, नितिन गोले आदि रहे।