फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   physical relationship with a woman

Udham Singh Nagar News: महिला से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो किया वायरल

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
physical relationship with a woman

विज्ञापन
खटीमा। एक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



सितारगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 2019 में उसकी सोशल मीडिया पर खटीमा इस्लामनगर निवासी अनीस से जान पहचान हुई। इसके बाद अनीस ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना दिया। बाद में उसने अपने पति को तलाक दे दिया और अनीस ने निकाह करने से मना कर दिया। इसके बाद अनीस ने फिर शारीरिक संबंध बनाने को कहा जिस पर उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस्लामनगर वार्ड पांच निवासी अनीस अहमद उर्फ उज्जु के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सीओ वीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed