फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People should give opportunity to Modi once again: Tewari

जनता को एक बार फिर मोदी को मौका देना चाहिए : तिवारी

Tue, 09 Apr 2019 12:27 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Tue, 09 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
People should give opportunity to Modi once again: Tewari
किच्छा में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रत्याशी अजय भटट व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने तराई में सोमवार को किच्छा और खटीमा में जनसभाएं कर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे। दोनों जगह हुईं सभाओं में भोजपुरी गायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। देश की जनता को एक बार फिर मोदी को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि देशद्रोह का कानून खत्म किया जाएगा, लेकिन भाजपा किसी भी सूरत में देशद्रोह का कानून खत्म नहीं होने देगी।
विज्ञापन


किच्छा में स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर हुई जनसभा में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2022 तक देश का कोई भी नागरिक बेघर न रहे, हर एक को अपना घर मिले। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के नाना, दादी, पिता सभी ने देश से गरीबी हटाने का नारा बोलकर वर्षों सिर्फ अपनी राजनीति ही चमकाई है। पाकिस्तान के बारे में बोलते हुए तिवारी ने कहा कि जो हमें छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं। जनसभा में तिवारी ने भोजपुरी गीत गाकर पूर्वांचली मतदाताओं को रिझाने की कोशिश भी की। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने पीएम मोदी के नाम पर वोट की अपील की। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विपिन जल्होत्रा, हरीश चंद पंत, अशोक रघुवंशी, श्रीकांत राठौर, धर्मराज जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन


इधर, खटीमा के पूर्वांचल बहुल क्षेत्र सत्रहमील सम्राट चौक पर हुई जनसभा में तिवारी ने अपना भाषण ‘खटीमा की गलियों से हो रहा मुहूर्त है, पांच साल और हमें मोदी की जरूरत है’ लाइनों से शुरू किया। तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 2014 में जनता से जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। तिवारी ने केंद्र की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों के हितों को ध्यान में रखा है। तिवारी ने जनता से कहा कि वह कोई नेता नहीं हैं बल्कि इसी धूल मिट्टी से पैदा देश का चौकीदार हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को मजबूत करने की अपील की। संचालन अजय मौर्य ने किया। इस दौरान विधायक पुष्कर सिंह धामी, नंदन सिंह खड़ायत, हिमांशु बिष्ट, अमित पांडे, गोपाल बोरा, संतोष अग्रवाल, राजपाल सिंह, देवेंद्र चंद, किशन सिंह किन्ना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


... और फिसल गई विधायक शुक्ला की जुबान

किच्छा। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की चुनावी जनसभा में विधायक राजेश शुक्ला की जुबान फिसल गई। अपने संबोधन के दौरान शुक्ला कह बैठे कि अजय भट्ट के सिपाही पिछले चुनाव में ही हरीश रावत को धूल चटा चुके हैं। अब तो मरा हुआ हरीश रावत अजय भट्ट के सामने चुनाव लड़ रहा है। उनके इस बयान की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीखी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed