फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People raise problems in camp

बहुउद्देशीय शिविर में उठी 172 समस्याएं, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
People raise problems in camp
गदरपुर में आयोजित शिविर में समूह की महिलाओं को ऋण चेक देते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : RUDRAPUR
विकासखंड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में फरियादियों ने 172 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें से वृद्धावस्था, विधवा सहित अन्य पेंशन की समस्याएं अधिक रहीं। अधिकतर समस्याओं का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

इस दौरान 20 महिला समूहों को 20 लाख रुपये का ऋण भी बांटा गया। मुख्य बाजार गदरपुर निवासी तारा रानी (63) ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था, तब से धक्के खा रही हैं। आज तक उनकी पेंशन नहीं लग पाई है। डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने वृद्धा का नए सिरे से फार्म भरा और जल्द ही पेंशन मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय और डीएम रंजना राजगुरु ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। मंत्री और डीएम ने शिविर में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इनमें वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, दिव्यांगों के भरण पोषण संबंधी 48 शिकायतें शामिल रहीं। शिक्षा मंत्री ने पांच दिव्यांगों को उपकरणों के साथ ही लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर में अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकतर का निस्तारण किया है। भविष्य में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर का मकसद समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है, उनका 15 दिन में निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, बस पास, पेंशन सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया गया है। जिन शिकायतों में क्षेत्र में निरीक्षण करने की आवश्यकता है, वहां संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। यदि कोई शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इससे पूर्व डीएम ने ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। शिविर का संचालन बीडीओ एलडी जोशी ने किया। वहां एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसडीएम काशीपुर गौरव कुमार, डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस सहित अनेक मौजूद रहे।

शिविर में उठा गोपालनगर की जमीन का मामला
गदरपुर। बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम गोपालनगर के ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत समाज की भूमि को पशु चिकित्सालय व आंगनबाड़ी केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया था लेकिन जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इसकी शिकायत पूर्व में भी जिला प्रशासन से की गई थी। डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मामले मेें तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गदरपुर में आयोजित शिविर में लगे स्टॉल का निरीक्षण करतीं डीएम।

गदरपुर में आयोजित शिविर में लगे स्टॉल का निरीक्षण करतीं डीएम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed