फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested

ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा जलाने से फूटा गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
People protested
काशीपुर। ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा जलाए जाने से कालोनी के लोग भड़क उठे। देर शाम लोगों ने प्रदर्शन कर वहां कूड़ा गाड़ियां रोक दीं। सूचना पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार को मानपुर रोड स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड के पास दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि नगर निगम कर्मी ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा उनके खेतों के पास डाल रहे हैं, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो रही है। निगम कर्मियों ने कूड़ा जलाने के लिए आग लगा दी जो उनके खेतों तक पहुंच गई। इससे उनके खेत का भूसा जल गया। बार-बार कहने के बाद भी निगम कर्मी खेतों में कूड़ा डालना बंद नहीं कर रहे है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। साथ ही कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

सूचना पर निगम के एसएनए आलोक उनियाल, फईम खान, कोतवाली के एसएसआई प्रदीप मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगो ने नगर निगम प्रशासन से ट्रंचिंग ग्राउंड की चारदीवारी कराने, दुर्गंध को फैलने से रोकने के लिए कवर करने, अपशिष्ट को कम करने की मांग की। विरोध में उन्होंने कूड़ा लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड जा रहे वाहनों को रोक दिया गया। निगम के अधिकारियों ने व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन देकर लोगो को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed