{"_id":"60e73d748ebc3ec3b0550491","slug":"people-protested-for-free-of-cost-ct-scan-rudrapur-news-hld430507915","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में सीटी स्कैन न करने पर हंगामा, सीएमओ कार्यालय में धरना,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में सीटी स्कैन न करने पर हंगामा, सीएमओ कार्यालय में धरना,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त में सीटी स्कैन न करने पर जिला अस्पताल में लोगों ने हंगामा कर दिया। भाईचारा एकता मंच ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के समर्थन में घटना की निंदा करते हुए डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की।
सीएमओ कार्यालय में धरना देते हुए भाईचारा एकता मंच के सदस्यों ने आरोप लगाया कि संगठन के संस्थापक सौरभ गंगवार के साथ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने अभद्रता की। उन्होंने कुछ कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल से कार्रवाई की मांग की। वहां महेश गंगवार, केेपी गंगवार, गीता देवी, शीला देवी, शिवचंद यादव आदि थे।
इधर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन पर मुफ्त में सीटी स्कैन जांच करवाने का दबाव बनाया जा रहा था। जबकि सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क है। यही कारण है कि उन्होंने मुफ्त में सीटी स्कैन जांच से इनकार कर दिया था। इधर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने बैठक कर प्रमुुख चिकित्सा अधीक्षक के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए डॉक्टरों के लिए सुरक्षा की मांग की। वहां डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. आरडी भट्ट, डॉ. अजयवीर सिंह, बीएन बेलवाल, रमेश जोशी, कैलाश जोशी आदि थे।