फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against road.

सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य को सुनाईं खरी खोटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
People protested against road.
शक्तिफार्म में घेराव के दौरान ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करते जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य। - फोटो : SITARGANJ
पिछले दस वर्षों से ध्वस्त सड़क का निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य का घेराव कर खरी खोटी सुनाई। दो हफ्ते में सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य ने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामसभा तिलियापुर में बसगर समेत अन्य गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण गांव के दो परिवारों में आपसी विवादों के कारण दस वर्षों से लंबित था। दस वर्षों बाद गणमान्य लोगों के मध्यस्थता करने पर दोनों परिवारों का विवाद तो सुलझ गया लेकिन अब अदालती पेच के कारण सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका है। रविवार को जर्जर सड़क से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य का ग्रामीणों ने घेराव किया।
विज्ञापन

उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई। उत्तम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो हफ्तों के भीतर सड़क निर्माण कार्य चालू नहीं हुआ तो वह ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। वहां सुमिंदर यादव, राजू सिंह, सुशील कुमार, अमित कुमार, नीरज सहानी, विनोद कुमार, शिवा कुमार, सचिन पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो गया। समझौतानामा लोक निर्माण विभाग को दे दिया लेकिन उच्च न्यायालय से विभाग को अभी तक स्टे खारिज होने एवं समझौतानामा के बाबत कोई आदेश नहीं मिला है। सड़क निर्माण को लेकर वह प्रयासरत हैं। अदालती पेच के कारण निर्माण कार्य बाधित है। बसगर चौराहे से लेकर तिलियापुर सीमा तक करीब तीन किमी सड़क निर्माण एवं देवनगर से नैनपुरी पहाड़ी बसगर तक सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed