फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested after getting wet blankets

Udham Singh Nagar News: गीले कंबल मिलने से भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Oct 2024 04:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 10 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
People protested after getting wet blankets
बाजपुर। श्रम विभाग की ओर से बरसात में भीगे कंबल बांटे जाने से नाराज श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बुधवार को मात्र 52 कंबल ही वितरण किए गए।
विज्ञापन


उत्तराखंड भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को वितरण के लिए आए कंबल पिछले माह आई बाढ़ में भीग गए थे। कंबल श्रम विभाग कार्यालय के एक कमरे में रखे गए थे। मंडी समिति परिसर स्थित श्रम विभाग कार्यालय में कंबल लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान श्रम कर्मचारियों ने बारिश के पानी से भीगे कंबलों को बांटना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने कार्यालय के सामने हंगामा कर प्रदर्शन किया। इधर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमसी बेलवाल ने बताया कि अब तक 389 कंबल बांटे जा चुके हैं। बाढ़ का पानी कार्यालय में घुसने से कंबल भीग गए। पंजीकृत सभी श्रमिकों को कंबल बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed