{"_id":"674b60cbe256b81e34085da4","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-117924-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऑटोमेटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक के लिए जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऑटोमेटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक के लिए जमीन चिह्नित
Sun, 01 Dec 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने राजस्व विभाग के सहयोग से ऑटोमेटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक के लिए एक जगह जमीन चिह्नित कर ली है। अब एक जगह और जमीन तलाशी जा रही है। जो जमीन उपयुक्त होगी, उस पर ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
परिवहन विभाग ने करीब छह माह पूर्व ऑटोमेटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा था। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग ने नगर के एएन झा इंटर कॉलेज के पास नौ एकड़ जमीन चिह्नित की है। विकल्प के तौर पर एक और जगह जमीन की तलाश की जा रही है। जो भी भूमि उपयुक्त होगी, उस पर ऑटोमेटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।
वर्तमान में एआरटीओ कार्यालय परिसर में संकरे ट्रैक पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों का टेस्ट लिया जाता है। ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक में ऑटोमेटिक तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का टेस्ट लिया जाता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन चक्रपाणि मिश्र का कहना है कि एएन झा इंटर कॉलेज के पास की जमीन के साथ ही एक और जगह जमीन तलाशने का काम चल रहा है। जो भी जमीन उपयुक्त होगी, उस पर ट्रैक निर्माण की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
...