{"_id":"6872b0a033db4e759409a0a6","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-rdp1017-127164-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिटी बस की शटल सेवा शुरू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिटी बस की शटल सेवा शुरू की जाए
Sun, 13 Jul 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। सिटी बस की कमी क्षेत्र के लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी पैदा कर रही है। उनकी जेब पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को डग्गामार वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है। यहां से बड़ी संख्या में यात्रा करने वाले सिडकुल के श्रमिक प्रतिदिन होने वाली दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से सिटी बस की शटल सेवा शुरू करने की मांग की है।
वार्ड एक गांधीनगर निवासी अनिमा राय का कहना है कि वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती हैं। फैक्टरी जाने के लिए रोज सुबह छह बजे घर से निकलती हैं। अन्य साथियों के साथ थ्री व्हीलर या फिर मैजिक वाहन से जाना पड़ता है। साथ ही किराया भी अधिक देना पड़ता है। सिटी बस सेवा का संचालन होने पर श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा।
सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की का कहना है कि हर रोज दिनेशपुर और गूलरभोज क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिकों के साथ बड़ी तादाद में आम लोग मटकोटा, दिनेशपुर होते हुए सिडकुल पंतनगर और हल्द्वानी की ओर जाते हैं। सिटी बस सेवा न होने से निजी वाहनों में उन्हें अधिक किराया देना पड़ता है। इससे श्रमिकों की मेहनताना का एक तिहाई हिस्सा इसी में चला जाता है। यदि सिटी बस की शटल सेवा की सुविधा मिले तो श्रमिकों के साथ क्षेत्रवासियों को भी बड़ी परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड तीन के बाबू हाल्दार बताते हैं कि वह रुद्रपुर की एक फर्म में काम करते हैं। उनके साथ कई लोग जाफरपुर मार्ग से प्रतिदिन काम करने फैक्टरियों में जाते हैं। इस रूट पर शाम होने के बाद यात्री वाहनों का संचालन बंद हो जाता है। रात के समय उन्हें घर वापसी में परेशानी होती है।
क्षेत्र में सिटी बस सेवा के संबंध में समाजसेवी अंशु अग्रवाल ने कहा कि गूलरभोज से दिनेशपुर होते हुए रुद्रपुर तक दिन के साथ रात को भी सिटी बस की सुविधा होनी चाहिए जिससे आम लोगों के साथ नाइट ड्यूटी करने वाले सिडकुल कर्मियों को भी परेशानी से निजात मिलेगी। संवाद