{"_id":"67549bd28dada0b6cb0c5e76","slug":"people-face-the-problems-khatima-news-c-236-1-ktm1001-107005-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से हो समाधान : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की हर समस्या का प्राथमिकता से हो समाधान : सीएम
Sun, 08 Dec 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए ।
कालापुल, नगला तराई स्थित अपने आवास में मुख्यमंत्री धामी ने आसपास के गावों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही व्यक्तिगत रूप से लोगों के हालचाल जाने। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चौड़ापानी, बीसबीघा, टेलीफाल, नारायण नगर, दमगड़ा, खालीमहुवट, सुखापुल आदि गावों से काफी लोग पहुंचे। सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी चंद्र प्रकाश कोठारी ने मुख्यमंत्री के आवास पर झंडा लगाया। देहरादून रवानगी से पूर्व मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर जनता की विभिन्न समस्याएं सुनीं। वहां पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू , रमेश चंद्र जोशी, नंदन खड़ायत, सतीश गोयल, सुरेश गंगवार, दान सिंह राणा, राजेश राणा आदि थे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीएम से मिले
किच्छा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की। शनिवार सुबह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीएम धामी के आवास पर पहुंचे। सीएम ने गंगवार से जिले की पंचायतों के विकास की जानकारी ली। वहां हरदीप सिंह, हरदेव सिंह, हरजसपाल सिंह, अजीतपाल सिंह, बीएस पटेल, स्वास्तिक गंगवार आदि थे। संवाद