{"_id":"67f2cdbffac9ecd91d088c99","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-125359-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गंदगी के ढेर खोल रहे सफाई व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गंदगी के ढेर खोल रहे सफाई व्यवस्था की पोल
Mon, 07 Apr 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी के चैती मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेला परिसर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर मेला प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।
मां बाल सुंदरी के चैती मेले में राज्य के अलावा यूपी, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों से अपनी आराध्य देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार की दोपहर लगभग एक बजे मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के पास में ही दर्शन करने जाने वाले रास्ते पर कूड़े का लगा ढेर दावे की हकीकत बयां कर रहा था। दुकानदारों से जानकारी ली गई तो बताया कि कूड़े का ढेर बीते कई दिनों से लग रहा है। सफाई कर्मचारी समय से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं के आने-जाने से कूड़ा सड़क पर फैल रहा है। जबकि उसके आसपास ही खान-पान के स्टाल भी सजे हुए हैं। संवाद