फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People did not get fresh food.

आपदा पीड़ितों को मिले खराब भोजन के पैकेट, कई भूखे ही सोए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
People did not get fresh food.
मुखत्यार। - फोटो : RUDRAPUR
कल्याणी नदी की आपदा से दो चार हुए लोगों को अब व्यवस्था की मार झेलनी पड़ रही है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाल्मीकि नगर में ठहराए गए लोगों को बुधवार की शाम भोजन के पैकेट बांटे गए। जब उन्होंने खोलकर देखे तो उसमें से दुर्गंध उठ रही थी। भूख से व्याकुल कुछ लोगों ने बमुश्किल थोड़ा बहुत खाया, जबकि कई लोगों ने भूखे ही रात गुजारी।
विज्ञापन

भूतबंगला की गलियों से छह फीट पानी की निकासी होने के बाद जब पानी शांत हुआ तो राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाल्मीकि नगर में बनाए गए रेस्क्यू सेंटर से बृहस्पतिवार की सुबह 500 लोगों ने अपने घर की तरफ रूख किया। लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर सवाल उठाए। हालांकि बृहस्पतिवार को विद्यालय में मस्जिद कमेटी की ओर से एक हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इसमें पूरी, आलू की सब्जी, चने की दाल और चावल शामिल थी। इस मामले में एसडीएम प्रत्यूष सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से ताजा खाना बांटा जा रहा है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी अपने स्तर से बांट रहे हैं। मामले को दिखवाया जाएगा। प्रशासन की ओर से अब लंगर व्यवस्था शुरू कर दी गई। इसके लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सात स्थान चयनित कर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणी नदी में घर बह गया, सरकार की ओर से अभी तक कुछ सुविधा नहीं मिली है। रात में बदबूदार खाने के पैकेट बांटे गए, किसी ने बमुश्किल खाया तो कोई भूखा ही सो गया। -शकीला, भूतबंगला
- प्रशासन की ओर से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों के भोजन के लिए मस्जिद कमेटी की ओर से व्यवस्था की गई है। घर टूट गया, सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। -भारती, भूतबंगला
- कल्याणी के प्रकोप से हमारा घर बह गया। किसी भी जनप्रतिनिधि व सरकार की ओर से हमें आश्वासन भी नहीं दिया गया। तीन दिनों से रेस्क्यू सेंटर में रह रहे हैं। -अख्तर अली, भूतबंगला

- घर टूट गया, कहीं से भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। खाने के पैकेट में भी खराब खाना मिल रहा है। आज लोगों के लिए स्कूल में खाना बन रहा है। -मुख्तार अहमद, भूतबंगला

अख्तर अली।

अख्तर अली।- फोटो : RUDRAPUR

शकीला।

शकीला।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पानी के टैंकर से पानी पीते आपदा पीड़ित।

रुद्रपुर में पानी के टैंकर से पानी पीते आपदा पीड़ित।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के भूतबंगला में कल्याणी की बाढ़ से ध्वस्त हुए मकान।

रुद्रपुर के भूतबंगला में कल्याणी की बाढ़ से ध्वस्त हुए मकान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed