फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Peole faces problem

सरकारी विभागों और स्कूलों जाने वाली सड़क खस्ताहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Peole faces problem
विरेंद्र जीत सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विकास खंड कार्यालय, लघु सिंचाई विभाग, पशु अस्पताल, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सखी वन स्टॉप को जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क का डामर उखड़ने के साथ ही जगह-जगह बने गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढों की वजह से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई सड़क की मरम्मत के कुछ दिन बाद ही सड़क दोबारा खराब होनी शुरू हो गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क बनाने में गड़बड़ी की गई थी। पुलिस से बचने के लिए रामपुर को जाने वाले भारी भरकम ट्रक और अन्य वाहन इसी रास्ते होकर गुजरते हैं। लोनिवि सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2018 में नगर निगम से एनओसी लेकर दैवी आपदा मद से 10 लाख रुपये की लागत से सड़क के गड्ढों की मरम्मत की गई थी। सड़क की मरम्मत के लिए विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दस साल पहले ब्लॉक की सड़क को बनाया गया। उसके बाद जर्जर सड़क होने पर सिर्फ गड्ढे भरान होते रहे। जो कुछ दिन बाद दोबारा खराब होने लगते हैं। रोजाना यहां से गुजरने वाले लोग परेशान रहते हैं। - असगर खान, गांधी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को दूध देने के लिए सुबह-शाम यहीं से आवाजाही करते हैं। काफी समय से सड़क खस्ताहाल पड़ी है। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार को लोगों की दिक्कतें देखनी चाहिए। - गुरमीत सिंह, बिलासपुर।
ताज्जुब की की बात है कि इस सड़क पर कई सरकारी विभाग और बालिका इंटर कॉलेज भी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। बरसात के समय सड़क की हालत बहुत खराब हो जाती है। - अनिल बावा, बिलासपुर।

काफी समय से सड़क की हालत जर्जर है। जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए। लोगों की दिक्कतों का समाधान होना चाहिए। पशु अस्पताल में आने वाले लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ती है। - विरेंद्रजीत सिंह, बत्रा कॉलोनी।

अनिल बावा।

अनिल बावा।- फोटो : RUDRAPUR

गुरमीत सिंह।

गुरमीत सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

सगर खान।

सगर खान।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय को जाने वाली खस्ताहाल सड़क।

रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय को जाने वाली खस्ताहाल सड़क।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed