फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PCB permission

पीसीबी की अनुमति के बिना चल रहे होटलों पर होगी कार्रवाई

Mon, 03 Apr 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Mon, 03 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
PCB permission
शाहजहांपुर में वायु प्रदूषण का हाल

काशीपुर। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से बिना अनुमति लिए चल रहे होटलों पर बोर्ड बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं जो होटल बोर्ड से अनुमति लेकर चल रहे हैं और जिन्होंने अपनी अनुमति का नवीनीकरण नहीं कराया है। उन पर भी बोर्ड कार्रवाई करेगा।  एनजीटी के आदेश पर एक साल पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण के आधार पर होटलों को तीन भागों में बांटा था।

विज्ञापन


साथ ही होटल स्वामियों को अनुमति लेने के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन करने के सुविधा दी थी, लेकिन कम होटल स्वामियों ने ही इसकी अनुमति ली। बोर्ड ने 20 कमरों से कम वाले होटलों को ग्रीन कैटेगिरी, 20 से 100 कमरे वाले होटलों को ऑरेंज कैटेगिरी, 100 से अधिक कमरे वाले होटलों को रेड कैटेगिरी में रखा था। बताया जाता है कि पूरे एक साल में केवल 32 होटलों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अप्रैल अनुमति लेने वालों की अनुमति रिन्यू होनी है, लेकिन अब तक केवल इक्का-दुक्का होटल स्वामियों ने ही अनुमति रिन्यू कराई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिन होटलों ने अनुमति नहीं ली है। उनके खिलाफ शीघ्र बोर्ड कार्रवाई करने की तैयारी में है। जिन होटल स्वामियों ने अनुमति तो ली है, लेकिन उसे रिन्यू नहीं कराया है, उन्हें भी नोटिस भेजकर रजिस्ट्रेशन रिन्यू की करवाने को कहा जाएगा। यदि इसके बाद भी होटल स्वामी अनुमति नहीं लेते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed