फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pay special attention to the quality of food prepared for the affected

प्रभावितों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pay special attention to the quality of food prepared for the affected
रुद्रपुर में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू ने आपदा कंट्रोल रूम में आईआरसी से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावितों को दी जा रही राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के लिए आवश्यकतानुसार टीम बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित कोई व्यक्ति राहत से वंछित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। प्रभावित लोगों को अहैतुक सहायता तत्काल प्रदान की जाए। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिए कि जलभराव के कारण प्रभावित हुए लोगों के लिए भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखें। भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो सड़कें, पुल आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं उनका पुनर्निर्माण के कार्य में तेजी लाएं। आपदा के दौरान जो भी विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति हुई है उनकी मरम्मत और निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। नगर निकायों को निर्देश दिये है कि जल भराव होने के कारण जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए साफ सफाई, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर, हाईपोक्लोराइड आदि का छिड़काव निरंतर किया जाये। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, ओसी नरेश दुर्गापाल, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed