फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Patients are forced to run from pillar to post for ultrasound, ECG, and X-ray services.

Udham Singh Nagar News: अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और एक्स-रे के लिए भटकते हैं मरीज

Wed, 16 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Patients are forced to run from pillar to post for ultrasound, ECG, and X-ray services.
काशीपुर। राज्य कर्मचारी बीमा (ईएसआई) औषधालय में अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, एक्सरे जैसी जांच की सुविधा नहीं है। यहां जांच कराने के लिए आने वाले पेट, हड्डी और छाती के मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रदेश में करीब 33 ईएसआई औषधालय संचालित हैं। ऊधमसिंह नगर के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, खटीमा, सितारगंज में एक-एक और रुद्रपुर में तीन डिस्पेंसरी चल रही है। रामनगर सड़क स्थित ईएसआई चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। मात्र एक चिकित्साधिकारी के भरोसे यह औषधालय संचालित हो रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक आर्य ही रोज करीब दो सौ मरीजों का इलाज कर रहे हैं। यहां प्राथमिक उपचार से संबंधित दवा और रक्त संबंधी जांच की सुविधा है लेकिन ईसीजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में है एक मात्र अस्पताल
डिस्पेंसरी में रक्त की जांच के लिए पैथोलॉजी लैब अनुबंध पर है। इसी सेंटर का स्टाफ जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर में भी सुविधा मुहैया करा रहा है। रुद्रपुर में ईएसआई अस्पताल संचालित और हरिद्वार में निर्माणाधीन है। अस्पताल केंद्र सरकार और डिस्पेंसरी राज्य सरकार के अधीन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में दवाइयां पर्याप्त हैं। यहां रोज करीब 200 मरीजों की ओपीडी होती है। खून की जांच की जाती है लेकिन अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, ईसीजी की सुविधा नहीं है। रिक्त पदों की सूचना निरंतर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।-डॉ. अभिषेक आर्य, प्रभारी ईएसआई औषधालय काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed