{"_id":"687e942009356b4d55043091","slug":"parents-should-inculcate-good-values-in-their-children-shastri-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-127528-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को संस्कारवान बनाएं अभिभावक : शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को संस्कारवान बनाएं अभिभावक : शास्त्री
Tue, 22 Jul 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत के द्वादश दिवस कथावाचक पंडित विजय कुमार शास्त्री ने अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार न देने वाले माता पिता उसके बैरी हैं। शक्ति और धर्म की शिक्षा न देने वाले माता पिता उस बालक के शत्रु हैं। यह भी कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएंगे तो वे जीवन भर संस्कारी बने रहेंगे। भागवत कथा के समापन पर धनु अग्रवाल, गिरीश चंद्र सिंह बघेल और सुरेश ग्रोवर काली के परिवार के सहयोग से प्रसाद बांटा गया। इस दौरान राजकुमार सिंधी, प्रवीण गिलहोत्रा, संजीव पपनेजा, हरीश अग्रवाल, भावना ठाकुर, निधि तेजवानी आदि रहीं।
विज्ञापन