{"_id":"5a5273674f1c1b0e788b724c","slug":"pappu-wins-over-ramnivas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू ने रामनिवास को चित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू ने रामनिवास को चित किया
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दस दिनी दंगल के सातवें दिन सात छोटे बच्चों की कुश्तियां समेत 12 पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। रविवार को दंगल में रेफरी मो. शब्बीर ने 12 साल से लेकर 16 वर्ष तक बच्चों की सात कुश्तियां कराई। पठानकोट के मौसम अली ने पंजाब के मोनू को धूल चटाई। चंदौसी के पहलवान शान एजर एवं दिल्ली के अनुज की कुश्ती बराबर छूटी। मुजफ्फरनगर के पप्पू ने शाहजहांपुर के रामनिवास को चित किया। पंजाब के मौसम अली एवं हरिद्वार के प्रदीप शास्त्री की कुश्ती रोचक रही। दोनों को कुश्ती जीतने के लिये 25 मिनट दिए गए। दोनों ने जमकर दांव पेच का इस्तेमाल किया। लेकिन समय समाप्त होने तक कोई चित नहीं हो पाया।