फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pantnagar University will pay the contract workers

पंतनगर यूनिवर्सिटी के ठेका कर्मियों का बढ़ेगा वेतन

Sun, 14 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर यूनिवर्सिटी में कार्यरत ढाई हजार ठेका कर्मियों के वेतन में जल्द ही 15 से बीस प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, बीज निगम को घाटे से उबारने के लिए भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। पंतनगर एयरपोर्ट का भी जल्दी ही विस्तारीकरण किया जाएगा। मोबाइल कांफ्रेंस के जरिये सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु के निवास पर आयोजित मोबाइल कांफ्रेंस में सीएम हरीश रावत का कहना था कि पनेरु लंबे समय से पंतनगर में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। कर्मचारियों की वेतन विसंगति को ध्यान में रखते हुए 15 से बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


बीज निगम को घाटे से उबारने के सवाल पर सीएम का कहना था कि किसान लंबे समय से बीज निगम में अनियमितता होने की शिकायत कर रहे हैं। उनकी शिकायत से लगता है कि बीज के लक्ष्य और उसे किसानों तक पहुंचाने के बीच में गड़बड़ी हुई है। जिसकी जांच के निर्देश कृषि विभाग के सचिव को दिये गये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के सवाल पर रावत ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का प्लान तैयार किया गया है। विस्तारीकरण में प्रभावित होने वाले लोगों के विस्थापन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जायेगी। 

बीज के सहारे हरक की जड़ें खोदने की कोशिश
मोबाइल कांफ्रेंस में सीएम ने बीज निगम के माध्यम से पूर्व कृषि मंत्री हरक सिंह रावत की जड़ों को खोदने की कोशिश भी की। सीएम का कहना था कि बीज निगम को दो तीन साल में जो घाटा हुआ है किसान उसका लिखित प्रमाण दे रहे हैं। तराई बीज निगम एक बड़ा नाम है। 


तराई के लोगों को यह समझना चाहिये। निगम को घाटे से उबारने के लिए वह किसानों को भुगतान करेंगे। लेकिन आगे इस तरह की गड़बड़ ना हो इसके लिए यहां के लोगों को गड़बड़ी करने वाले दोषी लोगों को पहचान कर उनके खिलाफ जांच की मांग करनी चाहिये।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed