फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pant University's courses are online

ऑनलाइन होंगे पंत विवि के पाठ्यक्रम

Sun, 13 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 13 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

 गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि संचार विभाग में शनिवार से ‘ई-कंटेंट डेवलपमेंट’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका शुभारंभ करते हुए पंत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. जे कुमार ने कहा कि दुनियाभर के उच्च स्तरीय विश्वविद्यालयों ने पाठ्यक्रमों के टेक्स्ट, वीडियो, ऑडियो आदि के रूप में ऑनलाइन उपलब्ध करा दिये हैं। पंतनगर विश्वविद्यालय भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

डॉ. कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त पाठ्यक्रमों के ई-कंटेंट विकसित करने की योजना तैयार की गई है। योजना के सफल होने पर विद्यार्थियों को कक्षा में व्याख्यान के समय नोट लिखने की बाध्यता नहीं होगी। विद्यार्थी विषयों को समझने में अपना पूरा ध्यान लगा सकेंगे। कृषि संचार के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कश्यप ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए विभाग द्वारा वीडियो व्याख्यान एवं शैक्षणिक फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मो. असलम अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण में इंटरनेट का प्रयोग गुणवत्ता वृद्धि की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। इसमें ढलना जरूरी है। वहां डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. एसके पुलिष्ट ने भी व्याख्यान दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed