{"_id":"5f8b3de68ebc3e9bda53747d","slug":"pant-university-849-candidates-gave-masters-entrance-exam-rudrapur-news-hld400949610","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत विवि : 849 अभ्यर्थियों ने दी मास्टर्स की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत विवि : 849 अभ्यर्थियों ने दी मास्टर्स की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न
विज्ञापन
पंतनगर में मास्टर्स की प्रवेश परीक्षा देते अभ्यर्थी।
- फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की मास्टर्स की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस परीक्षा में पंतनगर और देहरादून के परीक्षा केंद्रों पर 1234 अभ्यर्थियों में से 849 ही परीक्षा में शामिल हुए। 385 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
संयोजक प्रवेश परीक्षा डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पंतनगर परीक्षा केंद्र पर कुल 710 जबकि देहरादून परीक्षा केंद्र पर 524 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। पंतनगर में 710 में से 491 और देहरादून में 524 में से 358 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी।
सभी अभ्यर्थियों को सामाजिक दूरी के नियम के तहत ही बैठाया गया था। साथ ही उत्तर पुस्तिका पर अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर लेने के बाद उनके हाथों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा था। सभी अभ्यर्थी भी अपने साथ मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि लेकर आए थे।
विज्ञापन
रविवार को पीएचडी और एमसीए की प्रवेेश परीक्षा पंतनगर परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। इसके लिए पीएचडी में 1106 और एमसीए में 199 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पीएचडी के लिए कृषि महाविद्यालय, सीबीएसएच, न्यू पीसीटी और एमसीए के लिए वेटरिनरी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक आयोजित होगी।