फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ownership on Nazool land in rudrapur

Udham Singh Nagar News: नजूल भूमि पर बसे 2,000 लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

Wed, 22 Nov 2023 09:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Nov 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Ownership on Nazool land in rudrapur
रुद्रपुर। नजूल भूमि पर बसे 2,000 लोगों को मालिकाना हक दिलाया जा रहा है। इस आधार पर उन्हें किसी भी बैंक से ऋण, मकान की भूमि खरीदने, बेचने की सुविधा मिलेगी। सीएम धामी कई लोगों को मालिकाना हक के प्रमाणपत्र बांटेंगे।
विज्ञापन

नजूल भूमि पर बसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की 50 वर्ग मीटर तक की भूमि फ्री होल्ड कर उन्हें जल्द मालिकाना हक दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से 30 नवंबर तक 2,000 लोगों की भूमि फ्री होल्ड कर डीएम के पास फाइल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसलिए नगर निगम की टीम मलिन बस्तियों में लोगों के घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की पत्रावलियां तैयार करा रही है। इसके तहत निगम की ओर से आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी, रंपुरा, रविंद्रनगर से 1,200 परिवारों की फ्री होल्ड की फाइल तैयार कर डीएम के पास भेज दी गईं हैं। इसके बाद निगम जगतपुरा, भदईपुरा, दूधियानगर, रेशमबाड़ी, इंदिरा कॉलोनी, घासमंडी, खेड़ा, शिवनगर आदि में भूमि फ्री होल्ड शिविर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर रामपाल सिंह ने बताया कि मालिकाना हक मिलने से व्यक्ति की हैसियत बढ़ जाएगी। संबंधित व्यक्ति स्वरोजगार ऋण और पीएम शहरी आवास योजना समेत कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed