फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Over 400,000 quintals of paddy from UP sold in the mandis of the Tarai-Bhabar region

Udham Singh Nagar News: तराई-भाबर की मंडियों में बिका यूपी का चार लाख क्विंटल से अधिक धान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Over 400,000 quintals of paddy from UP sold in the mandis of the Tarai-Bhabar region
रुद्रपुर। धान खरीद सीजन में तराई-भाबर की मंडियों में यूपी के धान की बंपर आवक हो रही है। कुमाऊं की 12 मंडियों में अब तक यूपी से चार लाख क्विंटल से अधिक धान पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा यूपी का धान काशीपुर मंडी में बिका है जबकि टनकपुर में बिल्कुल भी नहीं बिका है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो काशीपुर मंडी में इस बार प्रारंभिक आवक 32,254 क्विंटल और द्वितीय आवक 4,220 क्विंटल रही है जबकि अकेले यूपी से 2,57,261 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सितारगंज है जहां यूपी का 37,412 क्विंटल धान आया है। गदरपुर में 20,107 क्विंटल और खटीमा में 18,133 क्विंटल यूपी का धान आया है।
विज्ञापन

यूपी से सटे होने के कारण जसपुर, बाजपुर, किच्छा और नानकमत्ता मंडियों में भी यूपी के किसानों का धान बड़ी मात्रा में पहुंच रहा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र की हल्द्वानी मंडी में यूपी की आवक सिर्फ 1,172 क्विंटल रही है जबकि टनकपुर में यूपी का एक भी क्विंटल धान नहीं बिका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बॉर्डर पर दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यूपी के धान की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

==
दूरस्थ सरकारी खरीद केंद्रों में तौल धीमी, मिलर्स के नखरों से भी अड़चनें
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में बने सरकारी धान खरीद केंद्रों पर तौल की रफ्तार धीमी होने से किसान परेशान हैं। रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा और बाजपुर के ग्रामीण केंद्रों पर रोजाना 40 से 50 ट्रॉलियां पहुंच रही हैं लेकिन दिन में 15 से 20 की ही तौल हो पा रही है। इससे केंद्रों पर 3-4 दिन तक धान की ट्रॉलियां खड़ी रह रही हैं। किसानों का आरोप है कि मिलर्स पहले अपने 500 करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर समय पर धान नहीं खरीद सके, अब नमी और मानक के नाम पर बेवजह अड़चन लगाई जा रही है। कई सेंटरों पर मिलर्स समय से धान नहीं उठा रहे जिससे भंडारण की समस्या आ रही है। किसान नेता गुरदीप सिंह और अमरदीप ने कहा कि प्रशासन को तौल बढ़ाने के साथ और मिलर्स पर सख्ती करनी चाहिए।
==
सरकारी मंडियों में धान खरीद की वर्तमान स्थिति
इस बार चार अक्तूबर से खरीद शुरू हुई। किच्छा, सितारगंज, गदरपुर और बाजपुर की कई मंडियों में 15 अक्तूबर तक तौल की स्थिति धीमी रही। कॉमन धान 2441 रुपये क्विंटल, ग्रेड-ए धान 2461 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है। कई जगह पर खाद्य विभाग के कांटों पर तौल नहीं हो रही है। यूसीएफ और कच्चे आढ़तियों ने खरीद शुरू नहीं की थी। आढ़ती एमएसपी पर खरीद में आनाकानी कर रहे हैं जबकि बाहर 1700 रुपये में खरीदने को तैयार हैं।

==
कुमाऊं की 12 मंडियों में यूपी आवक की तुलनात्मक रिपोर्ट
मंडी प्रारंभिक आवक द्वितीय आवक यूपी की आवक
हल्द्वानी 0 0 1,172
रामनगर 0 0 13.831
रुद्रपुर 15.744 34.658 14,562
काशीपुर 32,254 4,220 2,57,261
जसपुर 10,190 319 4220
सितारगंज 19,415 20,824 37,412
खटीमा 54,566 13,768 18,133
किच्छा 35,550 0 3,902
गदरपुर 60,372 2,150 20,107
बाजपुर 17,677 2,318 11,732
नानमकत्ता 33,837 31,101 17,562
टनकपुर 0 4,910 0
कोट
तराई की मंडियां यूपी बॉर्डर से लगी हैं इसलिए कई जगहों पर यूपी का धान भी आता है। सत्यापन के बाद ही खरीद की जा रही है। - निर्मला बिष्ट, उपनिदेशक, कृषि विपणन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed