फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Outbreak of red stem borer and Khaira disease in paddy; farmers distressed.

Udham Singh Nagar News: धान में लाल सूंड़ी और खैरा रोग का प्रकोप, किसान परेशान

Thu, 30 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of red stem borer and Khaira disease in paddy; farmers distressed.
काशीपुर। इस बार मानसून की कम बारिश की मार झेल रहे किसानों को धान की फसल में लगने वाली लाल सूंड़ी व खैरा रोग की चिंता सताने लगी है। खेतों में जिंक की कमी से होने वाला खैरा रोग भी तेजी से फैल रहा है। इस साल मानसून में अब तक अपेक्षा से कहीं कम वर्षा हुई है। काशीपुर तहसील में अब तक कुल 300 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

धान की फसल में लाल सूंड़ी व खैरा रोग होने से किसानों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। इन रोगों से धान के तने सूख रहे हैं और पत्तियों का रंग कत्थई हो रहा है, पत्ते लिपट रहे हैं। ग्राम ढकिया निवासी किसान गुल्लू ने बताया कि धान की गोप में लाल रंग की सूंड़ी लग गई है, वो रस चूस रही है। वहीं कुंडेश्वरी क्षेत्र के किसान हरपाल का कहना है कि धान की पत्तियों का रंग कत्थई हो रहा है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की सलाह कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय प्रभाकर, डॉ. अनिल चंद्रा ने बताया कि धान की फसल में तना छेदक गुलाबी व पीली सूंड़ी एक गंभीर कीट है। इस कीट की सूड़ियां धान के तने के अंदर घुसकर अंदरूनी हिस्से को खाती हैं। प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 4 प्रतिशत को 8 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से सूखी रेत या खाद में मिलाकर खेत में नमी की स्थिति में भुरकाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed