फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   oposition to double the fare of roadways, congress staged protest at rudrapur bus stand

रोडवेज का किराया दोगुना करने का विरोध, रुद्रपुर स्टेशन पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
oposition to double the fare of roadways, congress staged protest at rudrapur bus stand
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया दोगुना करने के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने रुद्रपुर बस अड्डे पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने एआरम राकेश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम एक मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। आम जनता यात्रा के लिए रोडवेज बसों पर निर्भर है। आज उत्तराखंड में गरीब व मध्यम वर्ग की सवारी कहे जाने वाली रोडवेज का किराया हवाई जहाज से भी अधिक महंगा कर दिया गया है। किराए में हुई इस बढ़ोतरी से सबसे अधिक उत्तराखंड की आम जनता को परेशानी होगी। डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बाद अधिकतर मध्यम वर्ग के लोग भी निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उनके लिए भी यह निर्णय निराशाजनक है। वहां पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुक्ला अंशु, जिला सचिव चंद्रशेखर ओझा, पूर्व छात्र संघसचिव अभिजीत पाठक, आदित्य पाठक ,रुद्रपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय मंडल किच्छा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रिजवान निक्की , शैलेंद्र सिंह, गौतम कुमार , मृत्युंजय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed