फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Oneline exam conducted.

रुद्रपुर की 26 महिलाओं ने पास की बीसी सखी की ऑनलाइन परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Oneline exam conducted.
रुद्रपुर विकास भवन सभागार में प्रमाण पत्रों के साथ महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
गांवों में महिलाओं को बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए रुद्रपुर ब्लॉक को 26 बीसी (बैंकिंग संवाददाता) सखी मिल गई हैं। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुईं सभी 26 महिलाएं पास हो गईं। बुधवार को विकास भवन सभागार में आरसेटी संस्था और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम ने महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की आरसेटी संस्था के निदेशक आरके उपाध्याय ने बताया कि एक ग्राम पंचायत एक बैंकिंग संवाददाता के अंतर्गत रुद्रपुर ब्लॉक की 26 महिलाओं को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद इनकी ऑनलाइन परीक्षा ली गई। इसमें सभी 26 महिलाओं ने ऑनलाइन परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन

उपाध्याय ने बताया कि बीसी सखी नजदीकी बैंकों से जुड़कर समूहों के रुपयों का लेनदेन तो करेंगी ही साथ ही ग्रामीण महिलाओं व अन्य लोगों का खाता खुलवाकर रुपयों की जमा व निकासी भी करेंगी। इससे बीसी सखी महीने में आठ हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक कमा सकतीं हैं। बताया कि अब गदरपुर ब्लॉक की महिलाओं को बीसी सखी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहां एनआरएलएम के डीटीई रोहिताश यादव, हेमा धामी, नीमा रौतेला, परमजीत कौर, करिश्मा, सावित्री बोरा, पिंकी, बबीता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed