फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Women arrested with Elephant tooth

Udham Singh Nagar News: हाथी दांत के साथ बाइक सवार एक महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
One Women arrested with Elephant tooth
हाथी दांत की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये
विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस व वन विभाग टीम ने संयुक्त रुप से की कार्रवाई

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी दांत के साथ बाइक सवार महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हाथी दांत की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित होने के कारण तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई वन विभाग की ओर से ेकी जाएगी।
आईटीआई थाना परिसर में शनिवार को एसपी अभय सिंह ने बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे अलीगंज रोड से तस्करी कर ले जाए जा रहे हाथी दांत की बरामदगी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह और पतरामपुर के रेंजर ललित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शक के आधार पर बाइक (यूके04एम7027) को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के कब्जे से हाथी का 34 इंच लंबा दांत बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम देवेंद्र सिंह निवासी गन्ना सेंटर कालीपुर पोस्ट देवलचौड़ हल्द्वानी, मनोज बोरा निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर और सुखमणि देवी पत्नी राम सिंह रावत निवासी पंचेश्वर कोट हरखेड़ा चंपावत बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया अभी तक की जानकारी में आरोपी हाथी दांत हल्द्वानी से लेकर आ रहे थे। एसपी अभय सिंह ने बताया कि बरामद हाथी दांत की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में आईटीआई थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार, उप वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र, पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, एसआई सोमवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, शैलेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल सुनीता कंबोज, हेड कांस्टेबल हेमचंद्र, वन दरोगा सुनीता बेलवाल, बृजेश कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, वन आरक्षी दीपक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed