फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One More FIR on Samiah Builder

Udham Singh Nagar News: सामिया बिल्डर्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
One More FIR on Samiah Builder
रुद्रपुर। सामिया बिल्डर पर फ्लैट देने के नाम पर 6.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कॉलोनी के प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गल्ला मंडी निवासी राजेश कुमार जैन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 में काशीपुर रोड में मौजूद सामिया लेक सिटी में फ्लैट लेने का आवेदन किया। इस दौरान उन्होंने 6,90,000 रुपये में एक फ्लैट का सौदा किया और 5,60,000 रुपये कॉलोनी प्रबंधन को नकद जमा कर दिया। इसके बावजूद वर्ष 2015 तक उन्हें फ्लैट नहीं मिला। कॉलोनी प्रबंधक के निर्देश पर उन्होंने 1,31,000 रुपये की शेष रकम भी जमा कर दी। इसके बावजूद उन्हें फ्लैट दिया गया। उन्होंने कॉलोनी स्वामी जमील अहमद खान और प्रबंधक सगीर खान ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सामिया बिल्डर के खिलाफ अब तक 14 केस दर्ज हो चुके हैं। मामले की समीक्षा कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed