{"_id":"64272d79a9bc45b31f0bfdc4","slug":"one-killed-in-accident-sitarganj-news-c-8-1-99285-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Sat, 01 Apr 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बगनेरा गांव से सितारगंज की तरफ आ रहा था बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। ट्रक की चपेट में आकर यूपी निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार देर शाम बगनेरा थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी राजपाल (30) पुत्र साधुराम बाइक से सितारगंज की ओर आ रहा था। राजपाल की बाइक चीनी मिल गेट के पास खड़े ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरकड़ा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे की जांच की जा रही है। हादसे में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।