फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Killed By Truck Accident

बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दिव्यांग युवती की मौत्

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
One Killed By Truck Accident
रुद्रपुर की मृतका रेखा का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शराब के नशे में धुत होकर ट्रक चला रहे चालक ने दिव्यांग युवती को रौंद दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 22 रंपुरा निवासी रेखा (22) पुत्री नेतराम बीती मंगलवार की रात आठ बजे अपने भाई कैलाश के साथ रामपुर हाईवे से चाय की दुकान बंद कर घर लौट रही थी। एएन झा इंटर कॉलेज के पास रुद्रपुर से रामपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया। जबकि भाई ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। चालक शराब के नशे में धुत मिला। कोतवाली लाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर ही आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका रेखा बांये हाथ से दिव्यांग थी। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले ही दिन खोली थी दुकान
रुद्रपुर। मृतका रेखा के परिवार की आर्थिक स्थित बेहद कमजोर है। परिजनों का हाथ बंटाने के लिए उसने अपने भाई कैलाश के साथ मिलकर कुछ दिन पहले ही एक ठेली खरीदी थी। काम में बरकत हो यह सोचकर रेखा ने पहली नवरात्र को एएन झा इंटर कॉलेज के पास चाय बेचनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed