{"_id":"694994bfb8a1150180004728","slug":"one-headmaster-suspended-for-absenteeism-another-retired-rudrapur-news-c-242-1-rdp1026-134697-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्कूल में गैरहाजिर मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित, दूसरे को सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्कूल में गैरहाजिर मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित, दूसरे को सेवानिवृत्त
Tue, 23 Dec 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विभाग को बिना सूचना दिए स्कूल में गैरहाजिर मिलने पर जिला शिक्षाधिकारी ने जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी विद्यालय में सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक को सेवानिवृत्ति दे दी है।
सोमवार सुबह 11 बजे डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के बना सूचना दिए अनुपस्थित रहने व विद्यालय में कक्षा व परिसर में गंदगी, अन्य अध्यापकों को अनुशासनहीनता में सहयोग देने के लिए उनको निलंबित कर उप शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
दैनिक पंजिका में छात्रों की उपस्थिति कम व मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाले चावल व अन्य सामग्री का भी भंडारण न होने की वजह से डीईओ ने विद्यालय में सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक भूरे सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया।