फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one died.

दुर्घटना में घायल बेटे को देखने जा रहे किसान को ट्रक ने चपेट में लिया, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
one died.
देवानंद (फाइल फोटो)। - फोटो : RUDRAPUR
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बिलासपुर रामपुर (यूपी) निवासी किसान इंद्रजीत सिंह (55) का पुत्र हरमन दीप सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे किच्छा रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे इंद्रजीत सिंह अपने छोटे भाई परमजीत सिंह के साथ स्कूटी से अग्रसेन अस्पताल जा रहे थे। तभी किच्छा रोड स्थित भदईपुरा के पास ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए और भाई भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घायल इंद्रजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
रुद्रपुर। रंपुरा निवासी राजेंद्र (22) को कुछ दिन पूर्व मोहल्ले में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
गदरपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
सकैनिया मोड़ पर बंधन बैंक के डीएससी में तैनात ग्राम हिंगा नगला केमरी रामपुर निवासी देवानंद (26) और मुरादाबाद निवासी दुर्वेश कुमार (30) बैंक शाखा से डीएससी (डेली कलेक्शन सेंटर) जा रहे थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे गूलरभोज मोड़ पर रुद्रपुर से काशीपुर जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में लेे लिया। देवानंद की दोनों टांगे कुचल गईं, जबकि दुर्वेश छिटककर दूर जा गिरा और मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 की मदद से देवानंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, दुर्गेश कुमार को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, उसकी हालत में सुधार है। हादसे के बाद मौके से भाग रहे चालक को ट्रक सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

जानकारी होने पर बंधन बैंक के डीएससी सेंटर के प्रबंधक किशोर सिंह सहित अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सिडकुल चौकी पुलिस ने पंचनामा के उपरांत देवानंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। देवानंद ने एक माह पहले ही डीएससी ज्वाइन किया था। छह साल पूर्व उसकी शादी बिलासपुर निवासी देविका के साथ हुई थी। पांच भाइयों के परिवार में देवानंद सबसे बड़ा था, जो अपने पीछे पत्नी देविका, तीन वर्षीय पुत्री अंशिका व डेढ़ वर्षीय अलका सहित भरे पूरे परिवार को छोड़ गया है।

 इंद्रजीत सिंह (फाइल फोटो)।

इंद्रजीत सिंह (फाइल फोटो)।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed