फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died.

कमरे में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
One died.
रुद्रपुर के जिला अस्पताल में मृतक के बारे में जानकारी लेती एसपी सिटी। - फोटो : RUDRAPUR
पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस का कांस्टेबल अपने घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वह शुक्रवार से ड्यूटी पर नहीं गया था। सूचना पर एसपी सिटी सहित तमाम अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की पत्नी को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

हल्द्वानी के गौलापार निवासी समीर भंडारी (35) पुत्र कृष्णा सिंह 2006 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वह अपनी पत्नी संतोष और बेटी के साथ गंगापुर रोड स्थित सुखसागर विहार कालोनी में मकान बनाकर रहता था। उसकी पुलिस लाइन में ड्यूटी थी। सोमवार की शाम करीब सात बजे पत्नी संतोष घर की छत पर थी। जब वह छत से कमरे में आई तो समीर पंखे में फंदे पर लटका हुआ था। संतोष के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ ट्रैफिक बीएस भंडारी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने संतोष को सांत्वना दी और मामले की जानकारी ली। इधर घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि समीर की अपनी संतोष के साथ अनबन रहती थी। मृतक का परिवार गौलापार हल्द्वानी में रहता है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी बोहरा ने बताया कि कांस्टेबल समीर शराब अधिक पीता था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed