फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One arrested with seven stolen gas cylinders and mobile phone

Udham Singh Nagar News: चोरी के सात गैस सिलिंडर और मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
One arrested with seven stolen gas cylinders and mobile phone
काशीपुर। पुलिस ने सात घरेलू गैस सिलिंडर और एक मोबाइल के साथ चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू और चोरी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। आरोपी ने बताया वह नशे का आदी है । लत पूरी करने के लिए वह रात में अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देता है। 27 जून को पुलिस ने गुलजारपुर निवासी सतनाम सिंह की तहरीर के आधार पर गैस सिलिंडर चोरी का केस दर्ज किया था। एसपी अभय सिंह के निर्देशन में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। खुलासे के लिए टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों से जानकारी जुटाई। शुक्रवार सुबह कुंडेश्वरी ढकिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान टीम ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से गुलजारपुर क्षेत्र से चोरी किया एक सिलिंडर और बाजपुर थाना क्षेत्र से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर ने अपना नाम बब्बू सिंह निवासी ग्राम ब्रह्मनगर कुंडेश्वरी बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गुलजारपुर व बाजपुर क्षेत्र से चुुराए छह और सिलिंडर बरामद किए। पुलिस ने चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed