फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one arrested with 1kg opium

पुलिस ने कार सवार तस्कर को पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
one arrested with 1kg opium
नानकमत्ता में अफीम तस्करी में प्रयुक्त बाइक व कार के साथ पुलिस टीम। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुलिस ने एक कार सवार को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है जबकि दो तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर सिसईखेड़ा के समीप चीकाघाट पुल पर पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम के साथ घेराबंदी की। टीम ने सितारगंज की ओर से आ रही कार पर सवार ग्राम दड़हा थाना सितारगज निवासी लवजीत सिंह को हिरासत में ले लिया और कार की तलाशी ली। इस दौरान कार के भीतर छिपाकर रखी एक किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने मित्र हरेंद्र सिंह तथा विक्की के साथ अफीम की तस्करी करता है। वह सिसैया थाना सितारगंज निवासी डॉक्टर उर्फ हरपाल सिंह से 1.75 लाख रुपये में अफीम खरीद कर नानकमत्ता क्षेत्र में बेचने जा रहा था।

उसके दोनों दोस्त भी अपनी बाइकों पर आगे रेकी करते चल रहे थे। पुलिस की घेराबंदी देख दोनों दोस्त अपनी बाइकें छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दो बाइकें लावारिस हालत में जब्त कर लीं। सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि तस्करी में लिप्त वाहनों को सीज कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन बुधानी, प्रकाश आर्या, हेमचंद फुलारा, पंकज बिनवाल, एसओजी के एसआई राजेश पांडे, प्रकाश भगत, उमेश कुमार, ललित कुमार, राजेंद्र कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed