{"_id":"6519c5b807292ee80f0455d7","slug":"one-acre-crop-spray-by-drone-in-two-min-rudrapur-news-c-237-1-shld1013-531-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो मिनट में एक एकड़ फसल में हो गया कीटनाशक का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो मिनट में एक एकड़ फसल में हो गया कीटनाशक का छिड़काव
Mon, 02 Oct 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
किच्छा के सिरौली में ड्रोन का ट्रायल
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के पीयूष ने तैयार किया ड्रोन स्प्रे, किच्छा में रविवार को किया ट्रायल
केंद्र सरकार में लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
किच्छा। तराई के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब दो मिनट में एक एकड़ फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकेगा। रुद्रपुर के पीयूष ने एक ड्रोन स्प्रे तैयार किया है जिससे किसानों का समय और धन बचेगा। रविवार को किच्छा में इसका सफल ट्रायल किया गया। केंद्र सरकार से लाइसेंस मिलते ही इसे व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा।
किच्छा के सिरौलीकलां गांव में ठा. सुनील सिंह के धान के खेत में रविवार को ड्रोन स्प्रे का परीक्षण किया गया, जो सफल रहा। कंप्यूटर इंजीनियर पीयूष रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने अपनी सहयोगी पूजा गौर और रमन बालियान के सहयोग से इस ड्रोन स्प्रे को तैयार किया है। उनका दावा है कि स्प्रे के साथ ही ड्रोन से खेतों में बीजों का छिड़काव भी किया जा सकेगा।
एक बार में 30 लीटर कीटनाशक ले जा सकता है ड्रोन
पीयूष बताते हैं कि 35 किलो का ड्रोन एक बार में 30 लीटर तक कीटनाशक ले जा सकता है। यह मटर, धान, गेंहू, गन्ना, बाजरा, कपास, आम, अमरूद जैसी फसलों पर सुरक्षित तरीके से कीटनाशक आदि का छिड़काव कर सकता है। उनका दावा है कि किसान इससे सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
20 मिनट में चार्ज होती है ड्रोन की बैटरी
पीयूष ने बताया कि ड्रोन स्प्रे की लागत दस लाख रुपये आई। बैट्री चालित इस ड्रोन की बैटरी मात्र बीस मिनट में चार्ज हो जाती है। ढाई एकड़ खेत में छिड़काव के लिए पूरी तरह से चार्ज बैटरी का महज 60 प्रतिशत हिस्सा ही खर्च होगा। केंद्र सरकार से लाइसेंस मिलते ही यह बाजार में उपलब्ध होगा। अगर सरकार ने इस पर सब्सिडी देती है तो यह काफी कम मूल्य में बाजार में उपलब्ध होगा।
कुछ नया करने की चाह ने बना दिया ड्रोन स्प्रे
पीयूष ने बताया कि वे अपने मित्रों पूजा और रमन के साथ क्षेत्र के लिए कुछ अलग करना चाह रहे थे। वह अब तक कई ड्राेन बनाकर ट्रायल भी कर चुके हैं। ड्रोन स्प्रे का ट्रायल सफल रहा है। उम्मीद है यह तराई के किसानों के जीवन में क्रांति लाएगा। संवाद