{"_id":"c70975bc635c982f3c0db34d1431ed8f","slug":"on-three-acres-in-the-woods-sktifarm-attempt-illegal-occupation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिफार्म जंगल में तीन एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिफार्म जंगल में तीन एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन भूमि पर अवैध कब्जे करने वाले अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शक्तिफार्म क्षेत्र के बाराकोली जंगल में दो खाली प्लाटों पर तीन कब्जेदारों ने जमीन की जुताई कर अवैध कब्जे का प्रयास किया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जुताई रोक ट्रैक्टर व हैरो सीज कर दी और तीनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
बाराकोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि शक्तिफार्म में प्लाट संख्या 53 पर सुखेंदर सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह एवं बाराकोली अ प्लाट 50 पर पिपलिया गांव के हंसा सिंह उर्फ हंसराज व कशमीर सिंह द्वारा कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर और हैरो से जुताई की जा रही थी।
विज्ञापन
इसकी भनक लगने पर वन दरोगा जीवन सिंह भाकुनी मय टीम के मौके पर पहुंचे और भूमि की जुताई रोक दी। रेंजर ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर व हैरो सीज कर दी है और मामला न्यायालय में भेज दिया है। टीम में पूरन चंद्र आर्य, उमेश सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र भट्ट, त्रिलोक सिंह आदि थे।
विज्ञापन