{"_id":"681bb1a60231c11ec307518e","slug":"officials-are-just-doing-formalities-in-the-name-of-survey-mudela-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-109333-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे अधिकारी : मुडेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे अधिकारी : मुडेला
Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
झनकट। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे सर्वे की हकीकत जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रही है। गांवों में कई पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं है। इससे आमजन में नाराजगी देखने को मिल रही है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुडेला ने बताया कि अधिकारी सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। न तो सर्वे सही ढंग से किया जा रहा है, न ही आवेदकों को कोई जानकारी दी जा रही है। इससे उन लोगों को परेशानी हो रही है, जो वास्तव में पक्के मकान के लिए पात्र हैं। लोगों ने मांग की है कि सर्वे पारदर्शी ढंग से हो और जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन