फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   officers touched the hearts full of simplicity of CM

अफसरों के दिलों को छू गया सीएम का सादगी भरा अंदाज

Tue, 15 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 15 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 जैसे ही मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम कांफ्रेंस हाल में प्रवेश किया तो वहां मौजूद अफसरों ने सीएम के चेहरे पर मुस्कान देखकर बैठक की शुरूआत में ही राहत महसूस की। हालांकि कई अधिकारियों में यह भी चर्चा रही कि कहीं आज मुख्यमंत्री द्वारा ज्यादा खिंचाई न हो, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत का मधुर स्वभाव और सादगी अफसरों के दिलों को छू गई। कुछ मामलों में ढिलाई पर यूं तो सीएम ने घुड़की भी भरी, लेकिन कई विकास कार्यों की समीक्षा में उन्होंने अफसरों से चुटकी भी ली।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सीएम रावत ने अधिकारियों को विकास कार्यों को कैसे अंजाम देना है इसके भी गुर सिखाए। समाज कल्याण विभाग से संबंधित कुछ कार्यों में मुख्यमंत्री ने जहां तेजी लाने का इशारा किया, वहीं विकास की बड़ी योजनाओं पर भी पूरे अनुभव के साथ उन्हें अंजाम तक पहुंचाने के रास्ते भी बताए। देर रात तक चली मुख्यमंत्री के साथ अफसरों की बैठक में ऊधमसिंह नगर जिले के विकास का बड़ा खाका मुख्यमंत्री हरीश रावत खींच गए। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर विकास की अपनी अलग पहचान छोड़ेंगे।
विज्ञापन

पहाड़ की पीड़ा को बारीकी से महसूस करने वाले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने कई अंदाजों में अपनी सादगी से अपनी कार्यशैली का भी अहसास कराया। उधर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से पहले जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय ने भी सुबह 11:30 बजे कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सभी अधिकारियों की बैठक ली और हिदायत दी कि बैठक में पूरा होमवर्क करके आएं। पूरी तैयारी के साथ अफसरों को आने की डीएम की नसीहत भी रंग लाई। सीएम ने जहां से भी जिस अधिकारी को अपने सवालों पर लिया उस अधिकारी के संतोषजनक जवाबों से सीएम काफी हद तक संतुष्ट  दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed