फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Objections to 1,271 votes heated up politics, with the MLA questioning fairness.

Udham Singh Nagar News: 1271 वोटों पर आपत्तियों से गरमाई सियासत, विधायक ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल

Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Objections to 1,271 votes heated up politics, with the MLA questioning fairness.
जसपुर में एसडीएम के समक्ष अभिलेखों के साथ अपनी बात रखते कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान। संवाद
जसपुर। कांग्रेस विधायक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दर्ज आपत्तियों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर दावा किया कि सबसे अधिक 1271 आपत्तियां अकेले जसपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान मतदाताओं एवं अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम राहुल शाह से कहा कि जिन मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां लगाई गई हैं उनमें लगभग 99 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। उनका आरोप था कि इनमें से अधिकतर लोग वर्षों से जसपुर में निवास कर रहे हैं लेकिन उन्हें दूसरे स्थान पर स्थानांतरित (शिफ्टेड) दर्शाकर उनके मताधिकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दावा किया कि भाग संख्या 38 के मतदाता संख्या 546 पर भी आपत्ति दर्ज की गई है जबकि संबंधित व्यक्ति स्वयं जसपुर में बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा मोहम्मद मोहसीन सहित अन्य कई मतदाताओं को भी कथित रूप से शिफ्टेड दर्शाया गया है। विधायक ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के मतदाताओं को निशाना बनाकर उनके मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वहां ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोइनुद्दीन, राहुल गहलोत, जाकिर हुसैन नूरी, रवि चौधरी, महफूज मंसूरी, नासिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राप्त दावे-आपत्तियों की विधिवत स्कूटनी कराई जा रही है, यदि कोई बल्क में दे रहा है तो उसकी भी स्कूटनी कराई जा रही है। प्रत्येक दावे-आपत्तियों में विधिवत जांच कराई जाएगी। सभी आपत्तिकर्ता एवं जिसके विरुद्ध आपत्ति है उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। पर्याप्त सुनवाई के बाद ही आपत्तियों में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल शाह, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /एसडीएम, जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed