फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Events at Reena Children's Academy to celebrate Christmas

क्रिसमस के कार्यक्रमों पर कुमाऊंनी लोकगीतों का तड़का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Events at Reena Children's Academy to celebrate Christmas
रीना चिल्ड्रंस एकेडमी में क्रिसमस पर कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिसमस के उपलक्ष्य में यहां रीना चिल्ड्रिंस एकेडमी जूनियर हाईस्कूल में तमाम कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत हर्षवर्धन सिंह मनराल ने छात्र-छात्राओं से मेहनत और लगन के बल पर मुकाम छूने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने क्रिसमस गीतों के साथ-साथ कुमाऊंनी लोकगीतों और नृत्यों से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

विद्यालय संचालक अनिल कुमार सिंह और प्रबंधक निर्मला अनिल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या करुणा शाह ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पेश की। छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस गीत के अलावा ईशु मसीह के जन्म से संबंधित नाटिकाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

इस दौरान कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकनृत्यों के माध्यम से समा बांध दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत हर्षवर्धन सिंह मनराल ने छात्र-छात्राओं से मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेंटा क्लास ने भी जिंगल वैल गीत पर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निर्मला मनराल, छावनी सभासद संजय पंत, सुकृत शाह, दीपक बिनवाल, आनंद अग्रवाल, किरन लता बिष्ट, मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मसीह, फादर रैवरन, अनामिका बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, आशा पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed