फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now take advantage of public health OPD in Ujala Hospital for just Rs 20

उजाला अस्पताल में अब सिर्फ 20 रुपये में लीजिए जन आरोग्य ओपीडी का लाभ

Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now take advantage of public health OPD in Ujala Hospital for just Rs 20
उजाला अस्पताल - फोटो : amar ujala
उजाला हॉस्पिटल में मात्र 20 रुपये में अब लोग जन आरोग्य ओपीडी का लाभ ले सकते हैं। जन आरोग्य ओपीडी सभी सात दिनों सोमवार से रविवार सुबह नौ बजे से 10 बजे तक रहेगी। रोगी को सुबह 9:45 बजे से पहले पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


उजाला अस्पताल काशीपुर ने समाज के गरीब वर्ग को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी को सस्ती, सुलभ और अच्छी गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो। समाज के प्रत्येक वर्ग को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए उजाला अस्पताल अब सिर्फ 20 रुपये में कुमाऊं के लोगों के लिए एक विशेष जन आरोग्य ओपीडी लेकर आया है। 
विज्ञापन


उजाला अस्पताल 24 घंटे सातों दिन कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाते हुए सभी आधुनिक उपकरणों और जांच सुविधाओं जैसे कैथ लैब, क्रिटिकल केयर सुविधा, कार्डियोलॉजी, आपातकालीन सेवाओं आदि से सुसज्जित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं के लोगों के लिए अस्पताल में सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), जैसे सांस की बीमारियां, अस्थमा, टीबी, न्यूमोनिया और अन्य बीमारियों, जिसमें ब्रोंकोस्कोपी, थोरैकोस्कोपी, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, वेंटीलेटर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट आदि की सेवाएं भी उपलब्ध है।


इसके अलावा दिल की समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए उजाला अस्पताल काशीपुर में मौजूद एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, इम्प्लांट, कार्डियक, आईसीयू, कार्डियक एंबुलेंस (एसीएलएस), इको-कार्डियोग्राफी आदि प्रमुख रूप से उपचार मौजूद है। 

इंसेट
चिकित्सा सेवा के लिए संपर्क करें
- किसी भी तरह की चिकित्सा सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए 7900909191, 7900708080 पर संपर्क किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed