फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now an attempt to rape a five year old innocent girl in Rudrapur

Uttarakhand: रुद्रपुर में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, बिस्किट का लालच देकर कमरे में ले गया युवक

Thu, 05 Sep 2024 10:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 10:57 AM IST
सार

Rudrapur News: बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर एक युवक ने कमरे में ले जाकर गंदा काम करने की कोशिश की। इस दौरान मासूम के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Now an attempt to rape a five year old innocent girl in Rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर एक युवक ने कमरे में ले जाकर गंदा काम करने की कोशिश की। इस दौरान मासूम के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम काशीपुर रोड स्थित आहूजा काॅलोनी के पार्क में बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच फ्रेंड्स काॅलोनी निवासी राहुल ढींगरा वहां पहुंचा और पांच साल की बच्ची को बिस्कुट देकर अपने कमरे में ले गया। उसने कमरा बंद कर अपने कपड़े उतारते हुए गंदी नियत से बच्ची का हाथ पकड़ लिया। खुद के साथ कुछ गलत होने का आभास होने पर बच्ची ने शोर मचा दिया। इससे लोग वहां पहुंच गए। बच्ची रोते हुए अपने परिजनों के पास चली गई। इस दौरान बच्ची को राहुल ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- भाजपा नेता की पीड़ित परिवार को धमकी: कहा- मंत्री और विधायक का आदमी हूं...मुंह खोला तो होंगे गंभीर परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने परिजनों को सारा घटनाक्रम बताया तो लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

निहारिका तोमर, सीओ सिटी ने बताया कि युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे में ले जाकर जबर्दस्ती करने की कोशिश की। बच्ची छोटी थी मगर समझदार थी। उसे लगा कि उसके साथ गलत हो रहा है तो उसने शोर मचा दिया था। अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed