फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NO ROAD NO VOTE

व्यापारी बोले, रोड नहीं तो वोट नहीं

Sun, 18 Mar 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
NO ROAD NO VOTE
road shimla

विज्ञापन
मुख्य बाजार के विधवानी मार्केट में खस्ताहाल सड़क के दुरुस्त न कराए जाने से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में व्यापारियों ने विधवानी मार्केट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पार्षद ने बाजार में सड़क निर्माण की बात कही थी। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क नहीं बनी। एमएनए से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मार्केट में सड़क निर्माण का कोई प्रस्ताव निगम में नहीं पहुंचा है। सड़क की बदहाल हालत से कई हादसे भी हो चुके हैं। व्यापारियों ने झूठा आश्वासन देने वालों का विरोध करने की बात कही। कहा कि वार्ड के विकास के लिए आया बजट दूसरे वार्डों में खर्च करने की बात भी सामने आई है। वहां पर पप्पू गाबा, सुशील गाबा, निर्मल चड्ढा, चिराग कालरा, अमरीक सिंह, किशन लाल, बाबू बांगा, अश्वनी तनेजा, इंद्रजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed