{"_id":"647b9870c753b23ab607b9a4","slug":"no-need-to-panic-about-eviction-notice-pandey-rudrapur-news-c-8-1-158750-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदखली के नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं: पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेदखली के नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं: पांडेय
Sun, 04 Jun 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
विधायक अरविंद पांडेय।
दिनेशपुर। विधायक अरविंद पांडेय ने डीएम से मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए जिले के सभी अधिकारियों को तत्काल किसी भी व्यक्ति को बेदखल नहीं करने के निर्देश देने के लिए कहा है। कहा कि जिन लोगों को बेदखली का नोटिस मिला है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।
शनिवार शाम नगर पंचायत सभागार में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पूरे जिले में अधिकारियों के माध्यम से नोटिस जारी करने और बेदखली की कार्रवाई पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने अब इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि लैंड जिहाद के नाम पर वन भूमि और सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटाने के आदेश हैं। इसके अलावा किसी की जमीन खाली नहीं कराई जाएगी। उन्होंने डीएम से मुख्यमंत्री के आदेश का शत-प्रतिशत पालन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।