फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Inquiry report after one year

एक साल बाद भी पता नहीं चला कैसे जल गई डिपो में खड़ी बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
No Inquiry report after one year
काशीपुर रोडवेज डिपो की कार्यशाला में खड़ी जली बसें। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर डिपो की कार्यशाला में खड़ी तीन बसों के जलने की जांच एक साल बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। अगस्त 2019 में मरम्मत के लिए डिपो की कार्यशाला में खड़ी तीन बसें आग की भेंट चढ़ गई थीं। मामले में चौकीदार को निलंबित किया गया था लेकिन आग किन कारणों से लगी इसका पता आज तक नहीं चल सका।
विज्ञापन

पिछले साल काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 07पीए 1996 इंजन खराब होने के कारण, बस संख्या यूके 07पीए 1995 मरम्मत और बस संख्या यूके 07पीए 1355 कमानी मरम्मत के लिए कार्यशाला में खड़ी की गई थी। 26 अगस्त 2019 की रात तीनों बसों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी। जिससे बसों के अंदर की सीटें के साथ ही बाहर का हिस्सा भी जल गया था। घटनास्थल पर डिस्पोजेबल ग्लास, सिगरेट की खाली डिब्बी पड़े हुए थे। कार्यशाला गेट पर तैनात चौकीदार को घटना की भनक तक नहीं लगी थी। शार्ट सर्किट से बसों में आग लगने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन तीनों बसों के इंजन सुरक्षित मिले। काठगोदाम से एजीएम तकनीकी इंद्रासन, एसएम मुकुल पंत और तत्कालीन प्रभारी एजीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और घटना के समय कार्यशाला में मौजूद चौकीदार की गलती मानकर उसे निलंबित कर दिया गया। इधर, एक साल के भीतर निलंबित चौकीदार से 95 हजार रुपये की रिकवरी कर उसे बहाल भी कर दिया गया है फिलहाल वह फिर से अपनी ड्यूटी पर है लेकिन आग कैसे लगी इसका पता विभाग नहीं लगा पाया।
विज्ञापन

बसों की निगरानी को लगाए सीसीटीवी खराब
काशीपुर। बसों में आग लगने की घटना के बाद रोडवेज प्रबंधन ने डिपो और कार्यशाला में सात सीसीटीवी लगाए जिसमें से तीन खराब चल रहे हैं। जबकि डिपो में 38 नई और 12 निलामी की बसें खड़ी की गई हैं। तीन चौकीदार भी नियुक्त किए गए हैं लेकिन फिर भी सुरक्षा भगवान भरोसे है। प्रभारी सहायक महाप्रबंधक आरसी पांडे ने बताया कि सीसीटीवी के तार दो बार बंदर तोड़ चुके हैं। एसएम मुकुल पंत ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। घटना के बाद लापरवाही सामने आने पर चौकीदार को निलंबित किया गया था। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जा चुकी है। उच्चधिकारियों के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंद्रासन, जांच अधिकारी/तकनीकी एजीएम काठगोदाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed