फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Girls sports collage in usnagar

Udham Singh Nagar News: दो-दो सीएम की घोषणाएं फिर भी नहीं बन पा रहा पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज

Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
No Girls sports collage in usnagar
रुद्रपुर। प्रदेश में दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी यूएस नगर में पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं बन पा रहा है। बताया गया कि स्पोर्ट्स कॉलेज का मामला शासन में अटका हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज रुद्रपुर में बनाए जाने की घोषणा की थी। उसके बाद पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने वर्ष 2021 में यूएस नगर में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही सभी मजिस्ट्रेट को परियोजना के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने किच्छा के रजपुरा गांव के प्राग फार्म में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 65 एकड़ भूमि चिह्नित की थी। डीएम की ओर से स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने के लिए शासन को भी पत्र भेज दिया था। इसमें कक्षा छह से 300 बालिकाओं को आवासीय सुविधा के साथ विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रदेश में बालकों के लिए देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और पिथौरागढ़ में हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज मौजूद है लेकिन बालिकाओं के लिए कोई भी स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 से चल रही बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की तैयारी
रुद्रपुर। प्रदेश में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की तैयारी आठ वर्ष पहले से चल रही है। पूर्व में यह हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परिसर में बनाया जाना प्रस्तावित था। पिथौरागढ़ में बालक स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण तो हो गया लेकिन बालिकाओं के लिए बनने वाला कॉलेज शासन में लंबित है।


बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए किच्छा के प्राग फार्म में भूमि चिह्नित की गई है। डीएम के माध्यम से शासन को भी प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए शासन स्तर से ही कार्यवाही की जाएगी। -गिरीश कुमार, प्रभारी डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed