फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No gas cylinder to light the stove for father's 12th-day ritual; CM sent one.

Udham Singh Nagar News: पिता की 12वीं पर चूल्हा जलाने को सिलेंडर नहीं, सीएम ने भिजवाया

Tue, 25 Aug 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
No gas cylinder to light the stove for father's 12th-day ritual; CM sent one.
बसंत महर के घर पर गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंदीप पोखरिया
खटीमा। पिता के निधन के बाद घर में 12वीं की तैयारियां चल रही थीं लेकिन तीन माह से घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परिवार की परेशानी बढ़ गई थी। उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री और इंडियन ऑयल को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ईमेल भी किया। पोस्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की नजर पड़ी तो उन्होंने सोमवार को स्वयं फोन कर परिवार का हाल जाना और समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

रतनपुर झनकट निवासी बसंत सिंह महर ने बताया कि वह पिछले तीन माह से घरेलू गैस सिलिंडर के लिए परेशान थे। डीएसी नंबर जारी होने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। उनका बुक किया गया सिलिंडर किसी दूसरे स्थान पर डिलीवर होने की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत गैस एजेंसी में भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में बसंत सिंह ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बसंत सिंह से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने परिवार का हाल जाना और गैस की समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंदीप सिंह पोखरिया उनके घर गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे। बसंत सिंह ने मुख्यमंत्री और मदद पहुंचाने वाले लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मेरे पिता पूर्व सैनिक थे। मैं पिछले दिनों उनके इलाज के सिलसिले में दिल्ली में था जिस कारण वह गैस एजेंसी के लगातार चक्कर नहीं लगा पा रहा था। 14 अगस्त को मेरे पिता का निधन हो गया। मंगलवार को उनकी 12वीं है और घर में गैस सिलिंडर तक नहीं था। मुख्यमंत्री तक बात पहुंची तो मेरी समस्या का समाधान हो गया। -बसंत सिंह, रतनपुर झनकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed